नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 92 मरीजों को मिला उपचार
बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालचंद पाड़ा के तत्वावधान में शिव कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, उंदालियां की डूंगरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 92 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में डॉ. मोहन लाल वर्मा तथा डॉ. ओपी वर्मा द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा गर्भवती महिलाओं की विशेष रूप से जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जांचें कर दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया गया।
हेल्थ मैनेजर संदीप तेजस्वी ने बताया कि शिविर के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान एवं तंबाकू मुक्त अभियान के तहत सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर यश सक्सेना, एएनएम हर्षा गौड़, सुनीता शर्मा, गुंजन बचनानी, लैब टेक्नीशियन ओमप्रकाश, सहायक कर्मी सुमित सैनी तथा आशा सहयोगिनी कृष्णा गुप्ता ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
