ताजातरीनराजस्थान

देश की एकता और सशक्त विदेश नीति के पुरोधाओं को नमन इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर हुआ श्रद्धांजलि सभा

बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान बून्दी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला संयोजक राजकुमार माथुर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजकुमार माथुर ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन दर्शन और निर्णय क्षमता आज के दौर में बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वैश्विक पटल पर भारत पर दबाव बनाने के प्रयास हो रहे हैं, ऐसे समय में इंदिरा जी की निडर और सशक्त विदेश नीति की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है।
इस अवसर पर सह संयोजक पंडित दीपक शर्मा, युवा संयोजक योगेन्द्र सुमन, ब्लॉक संयोजक ओम तंबोली तथा तालेड़ा ब्लॉक संयोजक कालूलाल सैनी, महावीर जैन, चंद्रप्रकाश, एडवोकेट संजय शर्मा, मोहम्मद रफीक, धर्मेन्द्र सुवालका, जिब्रान खान, नानूराम और बृजमोहन यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।