पंचायतीराज आम चुनाव 2026 चतुर्थ चरण के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन
बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com- पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत 31 अक्टूबर को चतुर्थ चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन पंचायत समिति बूंदी, दबलाना, हिण्डोली, केशोरायपाटन, खटकड़, लाखेरी व नैनवां में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हरफूल सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के लिए लोक सूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन पंचायत समिति बूंदी, दबलाना, हिण्डोली, केशोरायपाटन, खटकड़, लाखेरी व नैनवां में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए एक भी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।
