ताजातरीनराजनीतिराजस्थान

चुनाव आयोग ने पक्षपात कर देश में करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाये- पूनम पासवान

बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव राजस्थान की सह प्रभारी पूनम पासवान ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पक्षपात पूर्ण रवि के कारण वर्तमान में चुनाव आयोग की निष्पक्षता समाप्त हो गयी है और चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम करने वाला संगठन बन गया है।पूनम पासवान सोमवार सांय बूंदी जिला कांग्रेस कार्यालय में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अलोकतांत्रिक आचरण के विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सभी घटक पूरे देश में आंदोलन कर रहे हैं फिर भी सरकार तानाशाही कर रही और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नहीं हटा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आ गया तो को नहीं हटाया जाता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।
लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन-सिंगला
वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के एआईसीसी पर्यवेक्षक हरियाणा के लखन कुमार सिंगला ने कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ अभियान लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाए जा रहा आंदोलन है। सिंगला ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से मनमाने तरीके से हटाने के बाद भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाना सरकार की तानाशाही है।
बूंदी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जायेंगे दिल्ली- महावीर मीणा
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा ने कहा कि 1 नवंबर को नई दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ रैली में बूंदी जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा की रैली के संदर्भ में कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों व संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जायेगी। पीसीसी महासचिव बूंदी जिले के प्रभारी डॉ विजेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि बूंदी जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में वोट बचाओ देश बचाओ रैली में दिल्ली पहुंचने के लिए तैयारी में जुट जाना चाहिये। बैठक को बूंदी विधायक विधायक हरिमोहन शर्मा व केशवराय पाटन विधायक सीएल प्रेमी ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व बारां जिले के प्रभारी संदीप पीसीसी सचिव गुड्डू कादरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा,हिंडोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा,इंदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नैनागराम मीणा, नैनवा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज मीणा,जिला उपाध्यक्ष रामावतार शर्मा,चेतराम नागर,पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा,संजय तम्बोली,एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डीके मेघवाल,मोडूलाल वर्मा जिलाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, जिला महासचिव इश्तियाक अली,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यासीन कुरेशी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव,कांग्रेस नेता गोपाल माहेश्वरी,जिला सचिव बाबूलाल गुर्जर,यशपाल मीणा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी,पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवराज गोचर,खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रामराज मीणा,वक़्फ़ बोर्ड उपाध्यक्ष हारून खान आदि उपस्थित रहे।