ज़ोनकॉन में जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने जीते कई पुरस्कार, बढ़ाया बूंदी का गौरव
बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com- चित्तौड़गढ़ में आयोजित ज़ोनकॉन में जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने विभिन्न श्रेणियों में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। संस्था को उत्कृष्ट कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों, बुलेटिन प्रकाशन और सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्था अध्यक्ष जेसी अंकिता नुवाल, सचिव जेसी नेहा मंत्री, ज़ोन डायरेक्टर जेसी अंशुल जैन एवं ज़ोन कोऑर्डिनेटर जेसी ख्याति भंडारी उपस्थित रहे। ज़ोन प्रेसिडेंट बी.के. डाड ने संस्था को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। जेसीआई बूंदी ऊर्जा को ज़ोन का सर्वश्रेष्ठ स्थानीय व्यक्तिगत विकास (ID) कार्यक्रम, सर्वश्रेष्ठ स्थानीय संगठन अधिकारी, सर्वश्रेष्ठ स्थानीय संगठन बुलेटिन, ज़ोन प्रेसिडेंट एक्सीलेंस अचीवर, सर्वश्रेष्ठ जेसीआई सप्ताह, जेसीसैट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जेसीसैट उत्कृष्टता पुरस्कार मिले। इसके अलावा, तीन रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए संस्था को लाइफलाइन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत उपलब्धियों में जेसी अंशुल जैन को उत्कृष्ट ज़ोन डायरेक्टर और जेसी ख्याति भंडारी को उत्कृष्ट ज़ोन कोऑर्डिनेटर का पुरस्कार मिला।
लेडी जेसी और जूनियर जेसी की उपलब्धियां
लेडी जेसी अवार्ड्स के तहत दिवास अवार्ड्स में अदिति गर्ग, इटिशा छाजेड़, खुशबू कोठारी एवं श्रद्धा बिलिया ने उपलब्धियां हासिल कीं। वहीं, एक्शन बुलेटिन अवार्ड्स में दिशा जैन, निकिता जैन, कृष्णा श्रृंगी एवं प्रिया जैन को सम्मानित किया गया। जूनियर जेसी अवार्ड्स में अनिका गोयल को जुलाई माह, आश्वी तोतला को योगा रील और जिया भंडारी को न्यूज़ बुलेटिन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
संस्था अध्यक्ष जेसी अंकिता नुवाल ने सभी पुरस्कार विजेताओं एवं सदस्यों को बधाई देते हुए सफलता का श्रेय टीम की मेहनत, समर्पण और एकजुटता को दिया।
