Skip to content
Saturday, November 7, 2026
Latest:
  • राजकीय महाविद्यालय में ‘मिशन लाइफ’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित
  • 6 से 11 नवंबर तक मनेगा दीपोत्सव, 8 नवंबर को होगा दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन, 
  • खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खेल भावना और प्रतिभा का हुआ शानदार प्रदर्शन
  • निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 92 मरीजों को मिला लाभ
  • सेवा की नई इबारत लिख रहीं सुमित्रा ओझा, 24 वर्षों से जरूरतमंदों को करा रहीं भोजन

Rubarunews

|| A complete Hindi News Room

  • ताजातरीन
    • दुनिया
    • देश
  • राजनीति
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
      • श्योपुर
    • उत्तर प्रदेश
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
  • स्वास्थ्य
  • कोरोनॉ
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • आईपीएल 2021
  • आम मुद्दे
  • कहानी
  • संपादकीय
  • नौकरी
  • समाचार
  • लॉग इन करें
  • हमसे संपर्क करें
  • अतिथि लेख
  • आर्काइव
मध्य प्रदेश

पेसा एक्ट से होगा जनजातीय समुदाय का आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण Economic-social empowerment of tribal community will be done by PESA Act

December 30, 2022 Rubarunews

भोपाल.Desk/ @www.rubarunewsworld.com>>राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश 15 नवंबर 2022 को उस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जनजातीय समुदाय को जल, जंगल और जमीन के अधिकार देने के लिए पेसा एक्ट लागू किया गया। मध्यप्रदेश पेसा एक्ट लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।

प्रदेश के 20 जिलों के 89 जनजातीय बहुल विकास खंड में पेसा एक्ट लागू किया गया है। पेसा एक्ट जनजातीय भाई-बहनों की आर्थिक, सामाजिक उन्नति और उन्हें सशक्त एवं अधिकार सम्पन्न बनाने का जरिया बन रहा है। यह एक्ट समाज के सभी नागरिकों के हित में है। किसी भी गैर-जनजातीय समाज के नागरिक के खिलाफ नहीं है। ऐसे जनजातीय भाई-बहन जो विकास की दौड़ में पीछे रह गये थे, पेसा एक्ट उन्हें मजबूत बनायेगा।

पेसा एक्ट से होगा जनजातीय समुदाय का आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण Economic-social empowerment of tribal community will be done by PESA Act

पेसा एक्ट के नियमों के अनुसार अब पटवारी और वन विभाग के बीट गार्ड को गाँव की जमीन का नक्शा, खसरा, बी-1 नकल साल में एक बार गाँव में लाकर ग्राम सभा में दिखाना होगा, जिससे जमीन के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी न कर सके। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो ग्राम सभा को रिकॉर्ड सुधारने की सिफारिश करने का अधिकार होगा। पटवारी को ग्राम सभा की बैठक में भूमि संबंधी विवरण पढ़ कर भी सुनाना होगा।

पेसा एक्ट में प्रावधान है कि शासन की योजना के किसी भी प्रोजेक्ट में किये जाने वाले सर्वे और भू-अर्जन के लिये ग्राम सभा की अनुमति जरूरी होगी। किसी भी जनजातीय नागरिक की भूमि छल-कपट और बल से अब कोई हड़प नहीं सकेगा। यदि कोई ऐसा करता है, तो ग्राम सभा को उसे वापस करवाने का अधिकार रहेगा। पेसा एक्ट बहला-फुसला कर धर्म बदलवाने और फिर जनजातीय समाज की जमीन हड़प लेने की आशंका को समाप्त करेगा। खनिज की खदान, जिसमें रेत, गिट्टी पत्थर की खदान शामिल है, के ठेके पर देना है या नहीं, इसका फैसला ग्राम सभा करेगी। खदान पर पहला अधिकार सोसायटी, फिर गाँव की बहन-बेटी और उसके बाद पुरुष का होगा।

ग्राम सभा करेगी सिंचाई तालाबों का प्रबंधन

राज्य सरकार ने गाँव-गाँव में तालाब बनवाये हैं। इन तालाबों का पूरा प्रबंधन ग्राम सभा करेगी। ग्राम सभा तय करेगी कि तालाब में मछली पाले या सिंघाड़े की खेती हो। तालाब से जो आमदनी होगी, वह ग्राम सभा को मिलेगी। सौ एकड़ कृषि क्षेत्र में सिंचाई करने वाले तालाब का प्रबंधन अब सिंचाई विभाग नहीं ग्राम सभा करेगी।

वनोपज पर होगा ग्राम सभा का अधिकार

गाँव की सीमा के जंगल में होने वाली वनोपज- महुआ, हर्रा, बहेरा आदि को इकठ्ठा करने और बेचने और भाव तय करने का अधिकार ग्राम सभा के पास होगा। तेन्दूपत्ता को तोड़ने और बेचने का अधिकार ग्राम सभा को दिया गया है। इसमें सरकार का किसी भी प्रकार का दखल नहीं रहेगा। सरकार यह काम तभी करेगी, जब ग्राम सभा चाहेगी।

ग्राम विकास का फैसला भी ग्राम सभा करेगी

ग्राम सभा ही ग्राम विकास की कार्य-योजना बनायेगी। ग्राम सभा की मंजूरी के बाद ही ग्राम पंचायत को मिलने वाली राशि खर्च की जा सकेगी। काम के लिये गाँव से बाहर जाने वाले मजदूरी को पहले ग्राम सभा में यह बताना होगा कि वह कहाँ काम करने जा रहा है, उस स्थान का पता लिखाना होगा, जिससे उस मजदूर के हितों का ध्यान ग्राम सभा रख सके। यदि कोई बाहर का व्यक्ति गाँव में आता है, तो उसे भी ग्राम सभा को बताना होगा। मजदूरों को पूरी मजदूरी मिले, इसका ध्यान भी ग्राम सभा रखेगी।

जनजातीय क्षेत्रों में केवल लायसेंसधारी साहूकार ही तय ब्याज दर पर पैसा उधार दे सकेंगे। इसकी जानकारी भी ग्राम सभा को देनी होगी। अधिक ब्याज लेने पर संबंधित साहूकार पर कार्यवाही होगी।

ग्राम सभा की मंजूरी के बिना नहीं खुलेगी नई शराब दुकान

ग्राम सभा की मंजूरी के बिना गाँव में शराब और भांग की नई दुकान नहीं खुल सकेगी। किसी शराब दुकान को हटाने की सिफारिश ग्राम सभा कर सकेगी। यदि शराब की दुकान के पास स्कूल, अस्पताल और धर्मशाला है, तो ग्राम सभा उस शराब दुकान को वहाँ से हटाने की सिफारिश सरकार को कर सकेगी। ग्राम सभा को बिना मंजूरी के खोली गई शराब की दुकानों पर कार्यवाही करवाने का अधिकार रहेगा। ग्राम सभा किसी विशेष दिन को ड्राय डे घोषित करने की सिफारिश कलेक्टर को कर सकेगी।

ग्राम सभा सुलझाएगी छोटे झगड़े

गाँव में शांति एवं विवाद निवारण समिति बनेगी और गाँव के छोटे-मोटे झगड़े थाने नहीं जायेंगे। ऐसे झगड़ों को अब ग्राम सभा में ही सुलझाया जायेगा। गाँव के किसी व्यक्ति के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने के पहले पुलिस को ग्राम सभा को बताना होगा।

ग्राम सभा कर सकेगी स्कूल-आँगनवाड़ी का निरीक्षण

पेसा एक्ट ने ग्राम सभा को अधिकार दिया है कि वह आँगनवाड़ी, स्कूल, आश्रम, छात्रावास का निरीक्षण करे और इनके काम ठीक से कराए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के निरीक्षण और सामजिक अंकेक्षण का अधिकार भी ग्राम सभा के पास होगा।

जनजातीय परंपराओं और संस्कृति का संरक्षण

स्थानीय जनजातीय परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी ग्राम सभाओं की होगी। वे जनजातीय परंपराओं, रूढ़ियों, उनकी सांस्कृतिक पहचान, सामुदायिक संस्थाओं और विवादों के निराकरण की रूढ़ीगत रीतियों को सुरक्षित और संरक्षित करेंगी। ग्राम सभा क्षेत्र में लगने वाले बाजार, मेलों और पशु मेलों का प्रबंधन भी करेंगी।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window)
  • More
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)

Related

  • सामान्य वर्ग आयोग करेगा संभाग स्तरीय कार्यक्रम – अध्यक्ष श्री चौबे Divisional level program will be organized by General Category Commission- President Shri  Choubey
  • प्रो.डॉ. सुनील कुमार सिंह सम्मानित Prof.Dr. Sunil Kumar Singh honored

You May Also Like

कलेक्टर ने नए दिशा निर्देशों के साथ लागू किया प्रतिबंधात्मक आदेश

July 11, 2020 Pratyaksha Saxena

प्रदेश के विकास में लाड़ली बहनों से मिल रहे अपार जन-समर्थन से अभिभूत हूँ – मुख्यमंत्री श्री चौहान Overwhelmed by the immense public support being received from dear sisters in the development of the state – Chief Minister Shri Chouhan

April 12, 2023 Rubarunews
performed Bhoomi-Poojan of the new air terminal

केन्द्रीय गृह मंत्री ने किया ग्वालियर में नए एयर टर्मिनल का भूमि-पूजन। Union Home Minister performed Bhoomi-Poojan of the new air terminal in Gwalior

October 16, 2022 Rubarunews

RSS Error: A feed could not be found at `https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml`. Empty body.

स्वास्थ्य

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 92 मरीजों को मिला उपचार
ताजातरीनराजस्थानस्वास्थ्य

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 92 मरीजों को मिला उपचार

November 1, 2026 Rubarunews

बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालचंद पाड़ा के तत्वावधान में शिव कॉलोनी स्थित राजकीय

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window)
  • More
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
जिन दवाओं पर हमारी जिंदगी टिकी है, उन्हें दवा प्रतिरोधकता से बचाना होगा
FEATUREDताजातरीनदेशस्वास्थ्य

जिन दवाओं पर हमारी जिंदगी टिकी है, उन्हें दवा प्रतिरोधकता से बचाना होगा

October 2, 2026 Rubarunews
विकसित भारत जन सेवा अभियान: गर्भवती पूजा के लिए वरदान साबित हुआ ‘सेवा सेतु’ शिविर
ताजातरीनराजस्थानस्वास्थ्य

विकसित भारत जन सेवा अभियान: गर्भवती पूजा के लिए वरदान साबित हुआ ‘सेवा सेतु’ शिविर

September 28, 2026 Rubarunews
किड्ज योग शिविर का हुआ समापन, बच्चों ने सीखे स्वास्थ्य, अनुशासन और संस्कार के सूत्र
ताजातरीनराजस्थानस्वास्थ्य

किड्ज योग शिविर का हुआ समापन, बच्चों ने सीखे स्वास्थ्य, अनुशासन और संस्कार के सूत्र

June 19, 2026 Rubarunews
पंचकर्म लौटा रहा जटिल & कष्टसाध्य रोगियों के चेहरे पर मुस्कान -डॉ अंजना शर्मा
ताजातरीनराजस्थानस्वास्थ्य

पंचकर्म लौटा रहा जटिल & कष्टसाध्य रोगियों के चेहरे पर मुस्कान -डॉ अंजना शर्मा

June 10, 2026 Rubarunews

बिजनेस

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई के ग्राहकों के लिये लेकर आया हरित ऊर्जा
गैजेट्सबिजनेसमहाराष्ट्र

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई के ग्राहकों के लिये लेकर आया हरित ऊर्जा

April 8, 2021 Umesh Saxena

मुंबई.Desk/ @www.rubarunewsworld.com>> मुंबई का सबसे बड़ा बिजली वितरक अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (Adani Electricity Mumbai Limitedएईएमएल) मुंबई द्वारा हरित ऊर्जा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window)
  • More
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
गैजेट्सताजातरीनदुनियादेशबिजनेसशिक्षा

पुराने अखबार से छात्रा ने बनाई पोशाक

May 3, 2020 Pratyaksha Saxena
आम मुद्देताजातरीनदुनियादेशबिजनेसस्वास्थ्य

बिक्री-दुकान पर भी नहीं तम्बाकू उत्पाद प्रदर्शित कर सकते: बोगोर की जनता ने जीता कोर्ट केस

March 13, 2020 Umesh Saxena
बिजनेसराजस्थान

. बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बूंदी’में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन

March 8, 2020 Umesh Saxena
बिजनेसबॉलीवुड

डीजे पारोमा का You’re not worth a sorry गाना लॉन्च

February 6, 2020 Umesh Saxena

शिक्षा

भावीं पीढ़ी को व्यक्तित्व उन्नयन, साइबर जागरूकता एवं करियर मार्गदर्शन से करवाया रूबरू
ताजातरीनराजस्थानशिक्षा

भावीं पीढ़ी को व्यक्तित्व उन्नयन, साइबर जागरूकता एवं करियर मार्गदर्शन से करवाया रूबरू

December 21, 2025 Rubarunews

बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com-पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धोवड़ा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए व्यक्तित्व उन्नयन, शैक्षिक

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window)
  • More
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
कला कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग के शोधार्थी महावीर नाथ का शोधकार्य पूर्ण, दिया प्री सबमिशन प्रस्तुतीकरण
ताजातरीनराजस्थानशिक्षा

कला कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग के शोधार्थी महावीर नाथ का शोधकार्य पूर्ण, दिया प्री सबमिशन प्रस्तुतीकरण

December 19, 2025 Rubarunews
बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षित बनाएँ- अशोक कुमार शाक्य
खबरदतियामध्य प्रदेशशिक्षा

बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षित बनाएँ- अशोक कुमार शाक्य

December 6, 2025 Peeyush

About Us

Rubarunews.com
मध्यप्रदेश का एक प्रमुख हिन्दी समाचार पोर्टल है | हम निष्पक्ष और स्वतंत्र हैं, और हर दिन हम विशिष्ट और अनूठी सामग्री बनाते हैं जो लोगों को सूचित, शिक्षित और मनोरंजन करती है। हम ऐसा विभिन्न प्रकार की घटनाओं, समाचारों, नीतियों और बहुत कुछ के साथ अद्यतन लोगों को रखने के लिए करते हैं। हम द्विभाषी क्षेत्र में अपनी वेबसाइट पर अपनी सेवा और समाचार हिंदी भाषा में उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाचार, खेल, मौसम, राष्ट्रीय कार्यक्रम, क्षेत्र के आसपास के स्थानीय कार्यक्रम, मनोरंजन, नौकरी और अन्य सहित हमारी डिजिटल सेवाएं। Rubarunews is providing content of Latest news, trending news, national news, business news, official news, busniess news, Madhya pradesh news & Various other state news, Political news, Youtube channel Rubarunews and google web stories.

Various Links

  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • उत्तरप्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • दिल्ली
  • दक्षिण भारत
  • उत्तर भारत
  • उड़ीसा
  • महाराष्ट्र
  • हरियाणा

जनसम्पर्क विभाग का आरएसएस

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Author Login
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

Social Media Links

  • Archive
  • RSS Feeds
  • Youtube
  • Facebook
  • Twitter

Editor’s Detail

Feel Free to contact us for advertise your product.

Contact Person
Umesh Saxena
Editor-In-chief

Mobile : +91-8269564898

E-mail : rubarunews2015@gmail.com

For Grievance

Grievance Redressal officer

Mr. D K Saxena, Advocate

Mobile: +91-9827016799, +91-9425676675

E-mail : dev_madhu11@gmail.com

Copyright © 2026 Rubarunews. All rights reserved.
Theme: ColorMag by ThemeGrill. Powered by WordPress.
 

Loading Comments...