ताजातरीनराजस्थान

6 से 11 नवंबर तक मनेगा दीपोत्सव, 8 नवंबर को होगा दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन, 

बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com-दीपोत्सव के प्रमुख पर्वों को लेकर बूंदीस्थ ज्योतिष धर्मशास्त्र परिषद के अध्यक्ष दैवज्ञ पं. श्रीकांत शर्मा ने पर्वोंके आयोजन की तिथियां एवं पूजन के शुभ मुहूर्त जारी किए हैं। पंचांगीय गणना के अनुसार इस वर्ष धनतेरस से लेकर भाई दूज तक दीपोत्सव के विभिन्न पर्व मनाए जाएंगे।
परिषद के अनुसार 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होकर 7 नवंबर को सुबह 10:48 बजे तक रहेगी। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि जयंती एवं यमदीपदान भी किया जाएगा। पूजन और खरीदारी के लिए प्रदोष काल एवं वृषभ लग्न का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:40 से रात 8.10 बजे तक रहेगा दिन में खरीददारी के लिये शुभ मुहूर्त दिन में 12.11 से 1.33 तक एवं शाम क़ो 4.18 से रात्रि 8.10 तथा रात 8.56 से 10.33 तक भी रहेंगे
8 नवंबर, रविवार को रूप चौदस, नरक चतुर्दशी तथा दीपावली एवं श्रीमहालक्ष्मी पूजन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल शाम 5:39 से रात 8:15 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में गोधूलि वेला व वृषभ स्थिर लग्न में माता महालक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन श्रेष्ठ माना गया है। शुभ अमृत एवं चर के चौघड़िये सहित सिंह लग्न रात्रि 2.44 तक पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा जीरोति पूजन भी इसी दिन किया जायेगा
 इसी क्रम में 9 नवंबर सोमवार को को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी दिन बैलों का पूजन सायंकाल गोधूलि बेला में 5:38 से 6:02 तक तथा रात्रि 7:17 से 8:56 तक किया जाएगा इस वर्ष बेलों का मुंह पूर्व दिशा में रखना शुभ नहीं है इस दिन सोमवती अमावस्या भी रहेगी
वहीं 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज एवं यमद्वितीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करेंगी।
परिषद द्वारा जारी पर्वों के आयोजन की तिथियों एवं शुभ मुहूर्तों के अनुसार श्रद्धालु दीपोत्सव की धार्मिक तैयारियां कर सकेंगे।