निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 92 मरीजों को मिला लाभ
बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालचंद पाड़ा के तत्वावधान में शुक्रवार को मनोहर बावड़ी, अग्रवालों का नोहरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 92 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया।
शिविर में डॉ. मोहन लाल वर्मा तथा डॉ. ओपी वर्मा ने मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं और स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान एवं तंबाकू मुक्त अभियान के तहत आईईसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
शिविर में हेल्थ मैनेजर संदीप तेजस्वी, नर्सिंग ऑफिसर यश सक्सेना, एएनएम सुनीता शर्मा, गुंजन बचनानी एवं अलीजा, लैब टेक्नीशियन ओमप्रकाश, सहायक कर्मी राधेश्याम सिसोदिया तथा आशा सहयोगिनी मंजू सोनी ने सेवाएं प्रदान कीं।
