ताजातरीनमध्य प्रदेश

शराब माफिया के आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो -भाकपा

भोपाल.Desk/ @www.rubarunews.com–भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विगत 2 नवम्बर को देवास जिले में अवैध शराब के जा रहे ट्रक से थाना प्रभारी दिलीप पुरी की वीभत्स हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए दिवंगत थाना प्रभारी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाकपा ने मध्य प्रदेश में शराब माफिया के लगातार बढ़ते आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की है।*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि ” देवास में शराब माफिया द्वारा थाना प्रभारी की ट्रक से रौंद कर हत्या करने की वारदात वीभत्स और अक्षम्य अपराध है। मध्य प्रदेश में शराब माफिया के लगातार बढ़ते आतंक के लिए भाजपा सरकार की अक्षमता जिम्मेदार है। शराब माफिया को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मांग की है कि शराब माफिया के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जाए। शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा तीव्र आन्दोलन किया जाएगा। ”