ताजातरीनराजस्थान

बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ मेगा वाइल्डलाइफ सर्वे, 52 प्वाइंट्स पर पूरी रात चली गणना

बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com- बूंदी रामगढ़ अपनी समृद्ध जैव विविधता को लेकर चर्चा में है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हुई वार्षिक वन्यजीव गणना इस बार मेगा सर्वे के रूप में सामने से आई, जिसमें 52 अलग-अलग प्वाइंटों द पर एक साथ गिनती का कार्य किया क गया। यह पूरी प्रक्रिया पूर्णिमा की चांदनी रात में संपन्न हुई, जिससे वन्यजीवों की स्वाभाविक गतिविधियों को नजदीक से ती समझने का अवसर मिला। अभियान का संचालन डीएफओ अरुण कुमार डी के से निर्देशन में किया गया। उनके साथ सहायक वन संरक्षक नवीन नरानिया और वा बूंदी रेंजर सुमित कनौजिया सहित वन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी रही।
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में 8 बाघ और बाघिन
 रामगढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ अरुण कुमार डी ने बताया है। कि इस व्यापक अभियान में रामगढ़ रेंज सहित कुल चार रेंज क्षेत्रों को शामिल किया गया। अकेले रामगढ़ रेंज में 24 प्वाइंट निर्धारित किए गए थे, जहां हर प्वाइंट पर ऊंचे मचान बनाकर दो-दो वन कर्मियों को तैनात किया गया। इन मचानों से कर्मचारियों ने पूरी रात जंगल की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी और हर छोटी-बड़ी हलचल को रिकॉर्ड किया। इस गणना के दौरान रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में 8 बाघ और बाघिनों की उपस्थिति दर्ज की गई है, जो इस क्षेत्र में टाइगर संरक्षण की सफलता को दर्शाता है। इसके अलावा 60 से अधिक लेपर्ड (पैंथर) की मौजूदगी भी सामने आई है, जो जंगल की संतुलित पारिस्थितिकी का संकेत है।
 मेगा वाइल्डलाइफसर्वे में आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग
डीएफओ अरुण कुमार डी ने बताया कि इस सर्वे में केवल बड़े शिकारी ही नहीं, बल्कि शाकाहारी और अन्य मांसाहारी जीवों की भी व्यापक गणना की गई। इनमें सांभर, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर, भालू, लकड़बग्घा, सियार, भेड‌या, लोमड़ी, जंगली बिल्ली, सियाघोश, नेवला और कबर बिज्जू जैसी कई प्रजातियां शामिल हैं। इन सभी जीवों की उपस्थिति जंगल के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को दर्शाती है।