ताजातरीनबिहार

जीकेसी की नई वेबसाइट शुरू डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक स्तर पर कायस्थ समाज को जोड़ने की पहल

पटना.Desk/ @www.rubarunews.com-विश्व स्तरीय कायस्थ संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपनी नई वेबसाइट शुरू कर दी है। इसके माध्यम से संगठन की गतिविधियों, विचारों और उद्देश्यों को वैश्विक स्तर पर कायस्थ समाज तक पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नई वेबसाइट संगठन की गतिविधियों, विचारों और उद्देश्यों को दुनिया भर में कायस्थ समाज तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। डिजिटल तकनीक के जरिए संगठन को अधिक पारदर्शी, सक्रिय और व्यापक बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ सामाजिक संगठनों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ना जरूरी है।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ समाज के लोग संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और विभिन्न पहलों से आसानी से जुड़ सकेंगे। इससे आपसी संवाद और सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।
जीकेसी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) डॉ. विवेक खरे ने कहा कि नई वेबसाइट संगठन के डिजिटल विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस पहल को साकार करने में जीकेसी की सीएफओ निष्का रंजन, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष नितेश शरण, महासचिव नवीन कुमार और डिजिटल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव के सुझावों एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी के सामूहिक प्रयासों से जीकेसी का अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार हो सका है।
जीकेसी की सीएफओ निष्का रंजन ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप से संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से देश-विदेश के सदस्यों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से संगठन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सकेगी।
जीकेसी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से संगठन की पहुंच वैश्विक स्तर पर और व्यापक होगी तथा कायस्थ समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने में मदद मिलेगी।