ताजातरीनराजस्थान

तीसरी डाक कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत अभिनंदन

बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com-सावन के पावन अवसर पर बूंदी रामेश्वर महादेव से बारा बंकट व्यायामशाला महादेव के लिए रवाना होने वाली तीसरी डाक कांवड़ यात्रा का आज ईश्वरी निवास, बूंदी में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाराव राजा वंशवर्धन सिंह बूंदी ने स्वयं कांवड़ यात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने कहा कि भगवान महादेव के प्रति श्रद्धा और आस्था से जुड़ी कांवड़ यात्रा हमारी सनातन परंपरा और धार्मिक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी यात्राएं युवाओं को धर्म, संस्कार और सेवा से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान महादेव से सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने कहा कि बूंदी की धरती सदैव धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए जानी जाती रही है। शिवभक्तों की यह यात्रा श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों के उत्साह की सराहना की।
तीसरी डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन बंकट व्यायामशाला महादेव के तत्वावधान में किया जा रहा है। यात्रा अध्यक्ष भुवनेश सोनी, योगेश शर्मा, प्रदीप एवं बंकट सेना नगर अध्यक्ष बजरंगी के नेतृत्व में निकाली जा रही है।
इस दौरान समाजसेवक पुरुषोत्तम पारीक, महेंद्र सिंह उलेडा ,सागर कुमार सहित अनेक लोगों ने पुष्पवर्षा कर डाक कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया। कांवड़ यात्रियों के स्वागत के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।