नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में *NSUI दतिया ने इंदरगढ़ में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
दतिया @Rubarunews.com>>>>>>>>>>>>> भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन दतिया जिला अध्यक्ष ऋषभ राजा गुर्जर द्वारा नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक बंद करो, छात्रों का भविष्य बचाओ और भाजपा सरकार मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
जिला एनएसयूआई ने पुतला दहन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। पिछले 10 वर्ष में 90 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के पेपर लीक हुए है। धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में नीट का पेपर 2024 के बाद इस साल फिर लीक हुआ फिर भी सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है। इसी के विरोध में दतिया के इंद्रगढ़ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक कुंवर घनश्याम सिंह, अनार सिंह यादव पार्षद. नगर अध्यक्ष नीरज राठौर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिमोहन गुर्जर, शिरोमण सिंह सोलंकी,सोनू चौहान,सानू पठान,नवनीत महंत,अमन ठाकुर,NSUI जिला अध्यक्ष ऋषभ राजा गुर्जर,अरुण यादव, आकाश यादव, शेखर यादव, कुलदीप नरवरिया, नारायण यादव ,अयान पठान, सागर रिंकु यादव, माखन, रविंद्र परिहार, अजय, अमन पुच्ची पुरोहित साहिल शाह देवेश सेन आनंद, विवेक आदि मौजूद रहे।
