ताजातरीनराजनीतिराजस्थान

महिला मोर्चा का संवाद अभियान

बूंदी.KrishnakantRathore/ @www.rubarunews.com-भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के निर्देशानुसार लाभार्थी महिलाओं (SHG) एवं घर-घर महिलाओं से संवाद अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट नूपुर मालव के नेतृत्व में रघुनाथपुरा, तालेड़ा, अकतासा एवं लंबा पीपल में महिलाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना । साथ ही महिलाओं को लोकसभा अध्यक्ष की पहल से दी जा रही सुपोषित किट की जानकारी देकर उसके महत्व को समझाया गया।
इस अवसर पर लाभार्थी बहनों ने सरकार की योजनाओं एवं सुपोषित किट से मिले लाभों के अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री रुक्मणी मंत्री एवं उपाध्यक्ष राजेश छावड़ी उपस्थित रहे । जिन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं लोकसभा अध्यक्ष का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति सशक्त बनाना है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट नूपुर मालव ने बताया कि यह संवाद अभियान आगामी दिनों में जिले के प्रत्येक मंडल में आयोजित किया जाएगा, जिससे हर महिला तक योजनाओं और लाभों की जानकारी पहुँच सके।