ताजातरीनमध्य प्रदेशराजनीति

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें और महंगाई कम करो : बेरोजगारों को स्थाई नौकरी दो

भोपाल.Desk/ @www.rubarunews.com- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आगामी 18 फरवरी को मध्य प्रदेश विधान सभा में प्रस्तुत होने वाले बजट के सम्बन्ध में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम करने और महंगाई रोकने सहित विभिन्न मांगें की हैं ।*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि ” मध्य प्रदेश की जनता पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें सारे देश में सर्वाधिक होने से त्रस्त है।लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता के जीवन को संकट में डाल दिया है।मध्य प्रदेश में विभिन्न विभागों में लाखों पद रिक्त हैं,लेकिन भारी बेरोजगारी होने के बावजूद इन पर नियुक्ति नहीं हो रही है।सरकारी नौकरी में चतुर्थ श्रेणी में नियुक्तियां पूरी तरह बन्द हैं ।निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।सरकार की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी कमजोर कर निजी क्षेत्र को संरक्षण दिया जा रहा है। सार्वजनिक परिवहन ठप्प है।मध्य प्रदेश की सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने हेतु गंभीर नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार अंधाधुंध कर्ज ले रही है।यह अनुचित है। इसे रोकना चाहिए।मध्य प्रदेश में विश्व विद्यालयों की हालत खस्ता है।सरकार इन विश्व विद्यालयों को समुचित आर्थिक सहयोग नहीं कर रही है।इसके विपरीत सरकार द्वारा भाजपा के राजनीतिक कार्यों पर अनावश्यक अनाप_ शनाप खर्च किया जा रहा है। भारत के संवैधानिक मूल्यों के विपरीत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एजेंडा लागू करने के लिए करोड़ों रुपए के सरकारी विज्ञापन जारी किये जा रहे हैं।इसकी समीक्षा होना चाहिए।यह सरकारी धन और संसाधनों का दुरुपयोग है। इसे भी रोकना चाहिए। ”