ताजातरीनमध्य प्रदेशश्योपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीता शावकों के जन्म पर किया हर्ष व्यक्त

श्योपुर.Desk/ @www.rubarunews.com/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता श्गामिनीश् द्वारा 3 शावकों को जन्म देने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों के पुनर्स्थापन का मध्यप्रदेश सशक्त केंद्र बन रहा है। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीतों के 3 वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्य जीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Umesh Saxena

I am the chief editor of rubarunews.com